{"_id":"fecf9bc9f662db40278873f61475166e","slug":"three-killed-in-road-accidents-including-a-mother-and-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव के पास हाईवे पर
विज्ञापन
एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां-बेटी व एक
रिश्तेदार की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से युवक की सिर में चोट लगने
से जहां मौत हो गई वहीं मां-बेटी की मौत से दोनों ही गांवों में माहौल
गमगीन हैं।
घटना रविवार देर शाम की है। नगर के धूमनगंज मोहल्ला निवासी मकसूद आलम (28) अपने रिश्तेदार तौफीक अहमद के घर उमरा गांव के मजरे सराय गया था।
वहां से वह तौफीक की बीमार पत्नी मेहरुन्निशा (55) व उनकी बेटी रजिया बानो (22) को लेकर डॉक्टर के पास जा रहा था। गांव से 100 मीटर दूर पहुंचते ही फतेहपुर से इलाहाबाद जा रही एक तेज रफ्तार कार ने कट पर मुड़ते समय बाइक में टक्कर मार दी।
तीनों बाइक सवार उछल कर सड़क पर गिरे। राहगीरों और पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मेहरुन्निशा की मौत हो गई।
हालत नाजुक होने पर रजिया और मकसूद को कानपुर रेफर किया गया। वहां हैलट अस्पताल में उनकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही दोनो परिवारों में कोहराम मच गया।
मां-बेटी के गांव में शोक की लहर है। सभी लोग अफसोस व्यक्त कर रहे थे। वहीं युवक की मौत पर भी मोहल्ले में दुख छाया है। एसओ ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश कराई जा रही है।