फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   three inter district mobile thief arrrsted

अंर्तजनपदीय मोबाइल छिनैती गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

Fri, 06 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
three inter district mobile thief arrrsted
बिंदकी। सर्विलांस टीम की मदद से बिंदकी पुलिस ने कई जनपदों में जाकर मोबाइल छीनने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से छह लाख रुपए के 25 महंगे मोबाइल, एक तमंचा, दो देसी बम व बाइक बरामद की।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे पुलिस ने डीघ बाबा मोड़ के पास से तीन शातिरों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी नाबालिग निकला। आरोपियों की पहचान आशीष पटेल निवासी मुरादीपुर थाना कल्यानपुर, अमित निवासी चित्तापुर थाना कल्यानपुर व नाबालिग आरोपी निवासी चंदनपुर थाना कल्यानपुर के रूप में हुई। आरोपी कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली जनपदों में चोरी व छिनैती करते हैं। दो
विज्ञापन

आरोपी अभी फरार है और उनकी तलाश हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाश एक हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से बाइक किराये पर लेकर वारदात करते थे और वापस आकर बाइक लौटा देते थे। उन्होंने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 15 हजार रुपए ईनाम की घोषणा की। टीम में इंस्पेक्टर बिंदकी रवींद्र श्रीवास्तव, एसआई प्रदीप कुमार, विपिन यादव, शहनवाज हुसैन, गौतम कुमार, सत्येंद्र पांडेय, अक्षय कुमार, ईश्वर चंद्र, इंद्रवीर, सर्विलांस प्रभारी सुनील कुमार यादव , अबरार अहमद और शिवशंकर यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed