फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three inter-district chain snatchers arrested, brother-in-law and brother-in-law crippled in encounter

Fatehpur News: तीन अंतरजनपदीय चेन स्नेचर गिरफ्तार, मुठभेड़ में जीजा-साले लंगड़े

Sat, 18 Apr 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three inter-district chain snatchers arrested, brother-in-law and brother-in-law crippled in encounter
फोटो-23-घायल ईशू रावत उर्फ अनुभव। संवाद
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे स्थित मदारीपुर गांव के पास शनिवार भोर पुलिस की संयुक्त टीमों ने मुठभेड़ के दौरान तीन अंतरजनपदीय चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया। इस दौरान दो लुटेरों के पैर में गोली लगने से वे लंगड़े हो गए। आरोपियों से लूट की दो सोने की चेन बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

इनमें एक चेन डॉक्टर की पत्नी और दूसरी कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र से लूटी गई थी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। एक अन्य साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है। चित्रांशनगर में महिला से लूटी गई चेन चौथे साथी के पास होने की बात सामने आई है। एसपी ने पुलिस टीम को 25,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ओवरब्रिज 50 नंबर गेट के पास रहने वाली हरियापुर की पूर्व प्रधान बबीता देवी आठ अप्रैल को पौत्र को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। तभी बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर चेन लूट ली थी। दूसरी घटना 15 अप्रैल को पनी निवासी डॉ. दिनेश शुक्ला की पत्नी गीता के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई। इसमें 30 ग्राम सोने की चेन लूट ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल हेमंत मिश्र, इंटेलिजेंस विंग प्रभारी विनोद मिश्रा और एसओजी प्रभारी विनोद यादव की संयुक्त टीम ने मदारीपुर नहर पुलिया के पास दो बाइकों पर सवार चार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे और फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में प्रयागराज धूमनगंज थाने के ट्रांसपोर्ट नगर गयासुद्दीनपुर निवासी ईशू रावत उर्फ अनुभव और मुंडेरा मीरा पट्टी निवासी अंशू कुशवाहा के पैर में गोली लगी। कौशाम्बी के महेवा घाट हिनौता निवासी सौरभ उर्फ करन पटेल को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चौथा आरोपी दिलीप भारती भाग गया।
घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम व सीओ प्रगति यादव ने निरीक्षण किया। आरोपियों ने प्रयागराज, कौशाम्बी, रायबरेली सहित कई जिलों में वारदातें करना स्वीकार की हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचा, तीन खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो चेन, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की है। ईशू रिश्ते में अंशू का साला बताया गया है।



तीनों के खिलाफ 11-11 से अधिक मुकदमे दर्ज
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इनके खिलाफ प्रयागराज, रायबरेली और कौशाम्बी में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, गैरइरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। जिले में भी इनके खिलाफ दो चेन लूट और मुठभेड़ का नया मामला दर्ज हुआ है। तीनों आरोपी पहले भी मुठभेड़ में लंगड़े हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आए हैं।

पिता से सीखी चेन स्नेचिंग, 30 मुकदमे हैं दर्ज
जांच में सामने आया कि ईशू ने चेन स्नेचिंग का तरीका पिता संतोष से सीखा है। पिता भी चेन स्नेचर है और उस पर प्रयागराज के विभिन्न थानों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।


तीन दिन में 90 से अधिक कैमरे खंगाले तो मिला क्लू
पुलिस ने वर्मा चौराहा क्षेत्र में गीता शुक्ला से हुई लूट के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में बदमाश लखनऊ बाईपास, डलमऊ और प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जाते दिखे। तीन दिन में 90 से अधिक कैमरों की जांच की गई। इसमें आरोपी पान की गुमटी पर नजर आए और उनकी पहचान स्पष्ट हो गई। इसके बाद पुलिस ने गैंग तक पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

फोटो-23-घायल ईशू रावत उर्फ अनुभव। संवाद

फोटो-23-घायल ईशू रावत उर्फ अनुभव। संवाद

फोटो-23-घायल ईशू रावत उर्फ अनुभव। संवाद

फोटो-23-घायल ईशू रावत उर्फ अनुभव। संवाद

फोटो-23-घायल ईशू रावत उर्फ अनुभव। संवाद

फोटो-23-घायल ईशू रावत उर्फ अनुभव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed