फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three death atmosphere of mourning

तीन मौत से मातम का माहौल

Thu, 10 Dec 2015 12:59 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Thu, 10 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three death atmosphere of mourning
मोहल्ला पुरानी बिंदकी निवासी विवेक सिंह अपनी बहन सोनी व भांजी राधिका
विज्ञापन
को मंगलवार शाम उसकी ससुराल कल्यानपुर थाने के गांव कंसपुर छोड़ने जा रहा था। महरहा रोड बंबा के पास उसकी साइकिल की चेन उतर गई और वह सड़क पर खड़े होकर उसे ठीक करने लगा।

तभी उसकी मदद के लिए नागेंद्र उर्फ रिंकू वहां आ गया। इसी बीच मुरादीपुर की ओर जा रही एक बोलेरो तीनों को रौंदते हुए निकल गई। चीख सुनकर एकत्र हुए लोग सभी को सीएचसी बिंदकी ले गए। जहां डाक्टरों ने सोनी व नागेंद्र उर्फ रिंकू को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल राधिका की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में तीन मौत की खबर मिलते ही पुरानी बिंदकी में मातम ऐसा माहौल हो गया। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के भाई की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बोलेरो का पता लगा रही है।

बुधवार को पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, अमरजीत सिंह जनसेवक, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, उपेंद्र सिंह गौतम, अकरम आदि परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे।

दो भाइयों में इकलौती सोनी की शादी 10 साल पहले गांव कंसपुर निवासी जय प्रकाश उर्फ राजू के साथ हुई थी। उधर पुरानी बिंदकी निवासी नागेंद्र उर्फ रिंकू चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed