फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three arrested including smack business woman

स्मैक कारोबारी महिला समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 05 Dec 2020 07:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including smack business woman
कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में स्मैक कारोबारी एक महिला समेत तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने उन्हें जेल भेजा है। आरोपियों के पास से करीब 37 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। शहर का चर्चित स्मैक तस्कर और हिस्ट्रीशीटर भागने में सफल हुआ है। आरोपी युवकों के पास से पुलिस ने बम भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

भिटौरा बाईपास चौराहे पर मुखबिर की सूचना पर अवधेश और जवाहिर को पकड़ा है। दोनों हुसैनगंज थाने के भिटौरा निवासी हैं। अवधेश के पास साढ़े 10 ग्राम और करीब 12 ग्राम बरामद हुई। दोनों की तलाशी में दो-दो बम मिले। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बाकरगंज मोहल्ले की मुन्नी देवी को शेषपुर उनवा से पकड़ा। उसके पास से 15 ग्राम स्मैक और 19 सौ रुपये बरामद किए। यहीं पुलिस को चकमा देकर हिस्ट्रशीटर शेखू अंसारी फरार हो गया। शेखू स्मैक का बड़ा तस्कर है।
विज्ञापन

शेखू मुराइनटोला चौकी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में मुन्नी देवी ने कबूला कि स्मैक बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ का रहने वाला जावेद सप्लाई देने आता है। धरपकड़ में कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, बाकरगंज चौकी इंचार्ज अनिरुद्घ द्विवेदी, स्वॉट प्रभारी विनोद मिश्रा, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, पंकज सिंह समेत टीम शामिल रही। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि 37 ग्राम स्मैक की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed