फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three arrested including Lohia Vahini District President, burnt with CM's effigy with the saffron clothes

फतेहपुर: लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार, सीएम के पुतले के साथ फूंके थे भगवा वस्त्र

Tue, 05 Oct 2021 09:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 Oct 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including Lohia Vahini District President, burnt with CM's effigy with the saffron clothes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
लखीमपुर खीरी मामले में सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएम का भगवा वस्त्र के साथ पुतला फूंकने के मामले में सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष और उनके दो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने मंगलवार भोर पहर बिंदकी बस अड्डा निवासी आजम खान लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष और उनके नई बस्ती निवासी कार्यकर्ता शमीम और जैनुल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सोमवार की शाम भगवा वस्त्र सीएम के पुतले के साथ फूंकने के मामले में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


 

इसके साथ ही चौक बाजार में जाम लगाया था। एसपी राजेश कुमार के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हो सका था। इसके बाद धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सीएम का पुतला फूंकने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए हिंदू संगठनों की ओर से मांग की गई थी।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी चालू की। पुलिस की गिरफ्त में शमीम और जैनुल आ गए, लेकिन आजम खान का कोई सुराग नहीं लगा था। लेकिन देर रात उसने बकेवर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद कोतवाली की एक टीम बकेवर से भोर पहर उसे लेकर आई। आरोपी के पकड़े जाने की खबर फैलते ही भारी संख्या में लोग कोतवाली में मिलने पहुंचे। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुकदमे में धाराएं जमानतीय हैं। 

एक आरोपी के पिता की पुलिस में अच्छी पकड़
मामले में पकड़े गए एक आरोपी के पिता सेवानिवृत्त दरोगा है। उनकी शहर कोतवाली समेत जिले के कई थानों में मजबूत पकड़ है। बजरंग दल के आनंद तिवारी ने आरोप लगाया कि आरोपी के पिता के पास अधिकांश विवेचकों का आना जाना है। विवेचक उनकी रायशुमारी से ही काम करते हैं। पहले विवेचकों की लिखा पढ़ी भी वही करते थे। उनकी ही सेटिंग के चलते पुलिस आरोपियों को जेल नहीं भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed