{"_id":"69f7934aa385ae2bc508fcd4","slug":"three-accused-in-the-murder-of-a-history-sheeter-arrested-search-continues-for-others-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154032-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन
फोटो-32-हुसैनगंज थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। गाली-गलौज के विवाद की खुन्नस में गैंगस्टर ने परिवार के साथ शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर की लाठी-डंडों और रॉड से पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव के रहिमाल का पुरवा निवासी अभिमन्यु उर्फ कुन्नू यादव (32) थाने का हिस्ट्रीशीटर था। करीब एक साल पहले जेल से छूटा था। इसी गांव का कमलेश यादव गैंगस्टर है। दोनों पहले साथ मिलकर वारदातें करते थे लेकिन बाद में एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को जानकारी देने से रंजिश हो गई थी।
इसी रंजिश में अक्सर गाली-गलौज और पत्थरबाजी होती थी। अभिमन्यु द्वारा कमलेश यादव को कई बार अपशब्द कहे जाने से विवाद बढ़ा और इसी खुन्नस में उस पर हमला किया गया। वायरल वीडियो में आरोपियों को हिस्ट्रीशीटर को बेरहमी से पीटते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने गैंगस्टर कमलेश यादव, पुत्र मनीष व सचिन यादव, सुरेंद्र यादव, अशोक कुमार, विश्वास बहादुर, श्याम सिंह व रिश्तेदार मुन्ना यादव, श्याम सिंह, मोछई को नामजद किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि आरोपी सचिन, मनीष यादव, सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तीनों के पास हत्या में प्रयुक्त एक-एक डंडा बरामद किया गया है।