{"_id":"6b04751fdb176b4d4b0eb160","slug":"third-convict-also-gets-life-imprisonment-for-murder-by-poisoning-during-a-robbery-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-167025-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लूट के लिए जहर देकर हत्या में तीसरे दोषी को भी उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लूट के लिए जहर देकर हत्या में तीसरे दोषी को भी उम्रकैद
विज्ञापन
फतेहपुर। लूट के इरादे से जहर खिलाकर युवक की हत्या के मामले में तीसरे दोषी को सोमवार को धाता थाना क्षेत्र के बारा कबराहा निवासी राकेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। एएसजे/एफटीसी-02 की अदालत ने उस पर 70 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
इस मामले में सगे भाई समेत तीन आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। इनमें से दो को शनिवार को जेल भेज दिया गया था, जबकि तीसरे दोषी को 23 नवंबर को पुलिस के माध्यम से अदालत में पेश करने का आदेश दिया गया था। चौथा आरोपी और दोषियों का रिश्तेदार नत्थूलाल मुकदमे के बाद से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहा है।
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अमीना गोराजू निवासी राकेश कुमार ने खागा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 12 सितंबर 2014 को गांव का सोहनलाल उसके भाई भैरव प्रताप को घरवालों के सामने धाता थाना क्षेत्र के कबरहा निवासी छोटू के घर ले जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
इसके दो दिन बाद 14 सितंबर को भैरव के मोबाइल से सोहनलाल ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। उसने बताया कि वह अपने भाई राकेश के साथ खागा के बैरागी का पुरवा स्थित ससुर नत्थूलाल के घर आया है।
सूचना पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो सोहनलाल, राकेश और नत्थूलाल घर से भागने की तैयारी में थे। तीनों ने भैरव के बीमार होने की बात कहकर परिजन को गुमराह किया और फरार हो गए। नत्थूलाल के घर के बरामदे में भैरव का शव मिला।
घर से निकलते समय भैरव के पास 10 हजार रुपये और गले में सोने की मोहरों की माला थी, जो घटनास्थल से गायब मिली। आरोप था कि चारों ने लूट के इरादे से भैरव को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी थी।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी और ग्रामीण के भाई की गवाही अहम रही। सोहनलाल और छोटू अदालत में पेश हुए। शनिवार को कोर्ट ने सोहनलाल, छोटू और राकेश को हत्या व लूट के मामले में दोषी करार दिया था। सोमवार को धाता थाना क्षेत्र के बारा कबराहा निवासी राकेश पुत्र लल्लू को आजीवन कारावास और 70 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।