{"_id":"67100dd5cee0e3c8f40e4c66","slug":"thieves-crossed-the-boundary-and-entered-the-room-taking-away-jewellery-cash-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-122964-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाउंड्री फांदकर कमरे में पहुंचे चोर, जेवरात, नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाउंड्री फांदकर कमरे में पहुंचे चोर, जेवरात, नकदी पार
विज्ञापन
थरियांव। परिजनों के साथ छत पर सोई महिला के घर से चोर बाउंड्री फांदकर कमरे के अंदर पहुंच गए और बक्से का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात और अस्सी हजार रुपये पार कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
थरियांव थाना क्षेत्र के मुरांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी संतोष कुमार ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मंगलवार की रात वह परिजनों के साथ घर की छत पर सो रही थी। रात लगभग दो बजे महिला को घर के अंदर किसी के होने की आहट हुई। महिला देवर सुंदरलाल के साथ घर के अंदर गई। महिला को देखकर चोर भागने लगा।
देवर ने पीछा किया, लेकिन तब तक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। महिला और उसके देवर ने चोर को पहचान लिया है। महिला ने घर के अंदर जाकर देखा तो बक्से में रखे हुए 80,000 रुपये और पांच सौ ग्राम चांदी की पायल और पेटी गायब थी। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।