फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There was a commotion in the healing meeting alleging religious conversion.

Fatehpur News: चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर किया हंगामा

Mon, 22 Dec 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
There was a commotion in the healing meeting alleging religious conversion.
फोटो-37-खखरेरू थाने में जमा हिंदू संगठन कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : सरसो के फसल में लगे फूल व छाए बादल।
खखरेरू (फतेहपुर)। जहांगीरनगर गहुरे गांव के मजरे लौहंगपुर में रविवार को चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस को मौके से धार्मिक पुस्तकें और अन्य सामग्री मिली है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चालू की है। वहीं चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है लेकिन नाम बताने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी बलराज पासवान के घर में चंगाई सभा में करीब 40 से 50 महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। इसी दौरान धर्म परिवर्तन की सूचना विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। हंगामे की जानकारी पुलिस पहुंची। इस पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मौके से ईसाई मिशनरी से संबंधित पुस्तकें, एक ई-रिक्शा और पांच मोटरसाइकिल मिलीं। पुलिस ने गोंदौरा गांव के राहुल, गोविंदपुर के जगदीश, घरवासीपुर के भैयालाल, संग्रामपुर के मिथिलेश, दारानगर के राकेश कुमार, हरचंदपुर के सूरज, भीमपुर के अनिल कुमार, खागा के शंकर लाल, नरेश समेत कई लोगों को थाने लेकर आई। इनसे पूछताछ की जा रही है।

थाने में बजरंग दल के जिला संयोजक राजू सोनकर, सहसंयोजक रितेश सोनी, प्रखंड मंत्री भगवानदास सोनी, प्रखंड आयोजक आलोक त्रिपाठी, सह मंत्री रामनाथ, धर्मेंद्र, अभिषेक पहुंचे। जिला संयोजक राजू सोनकर ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

फोटो-37-खखरेरू थाने में जमा हिंदू संगठन कार्यकर्ता। संवाद

फोटो-37-खखरेरू थाने में जमा हिंदू संगठन कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : सरसो के फसल में लगे फूल व छाए बादल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed