फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There is traffic jam in the city due to lack of vending zone.

Fatehpur News: वेंडिंग जोन न होने से शहर में लग रहा जाम

Tue, 16 Apr 2024 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
There is traffic jam in the city due to lack of vending zone.
फतेहपुर। शहर में वेंडिंग जोन न होने से फुटपाथ से लेकर सड़कों तक अतिक्रमण रहता है। इस वजह से प्रमुख चौराहों में जाम लग जाता है। राहगीरों को आवागमन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर के वर्मा चौराहा, पटेल नगर, बाकरगंज, ज्वालागंज, शादीपुर चौराहे में फुटपाथ से लेकर सड़क तक फल, चाट बताशे, फास्ट फूड व अन्य दुकानें काबिज रहती है। यह सड़कें पूरे दिन अतिक्रमण का शिकार रहती हैं। इसके साथ ही सड़कों पर ऑटों व ई रिक्शा चालक अपना कब्जा जमाए रहते हैं। इससे लोगों को आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं जिला अस्पताल के सामने फुटपाथ में ठेलियां वालों के साथ ई-रिक्शे के जमावड़े की वजह से कई बार मरीजों को अस्पताल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं दुकानदारों का कहना कि वेंडिंग जोन न होने से मनमानी ढंग से ठेलियां वाले अपनी दुकान कहीं पर भी लगा लेते हैं। कई बार दुकान के सामने ठेलिया लगाने पर विवाद तक की नौबत आ जाती है। शहर में वेंडिंग जोन होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की बात
आवास विकास के चंद्रभान सिंह ने बताया कि शहर में वेंडिंग जोन न होने से जाम की समस्या आम हो गई है। प्रमुख चौराहों में लग रहे जाम की वजह से लोगों को काफी दिक्कते होती हैं। अगर यही दुकानें एक सही मानक के अनुरूप लगाई जाएं, तो शहर का अतिक्रमण खत्म होगा और जाम की समस्या भी दूर होगी।


खंभापुर निवासी संजू देवी ने बताया कि फुटपाथ में ठेलियां लगी होने से पैदल सड़क से निकलना मजबूरी बन जाती है। कई बार हादसे तक हो जाते हैं। ऐसी गर्मी में जाम लगने से लोग परेशान हो जाते हैं। स्कूली बच्चों की छुट्टी के समय जाम लगना बड़ी समस्या है। फुटपाथ में दुकाने लगाने के लिए स्थान निश्चित होना चाहिए।

-शहर में वेडिंग जोन नहीं है। बोर्ड की मीटिंग में प्रस्ताव पास कराकर वेडिंग जोन बनाने का कार्य किया जाएगा।
- समीर कुमार कश्यप, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed