{"_id":"68cd8cba77e59d1c6c00a665","slug":"theft-of-cash-and-jewellery-worth-rs-3-lakh-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1272328-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नकदी और जेवर समेत तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नकदी और जेवर समेत तीन लाख की चोरी
विज्ञापन
फोटो-44-चोरी की घटना के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद
बिंदकी। घर के बाहर परिवार के संग सो रही गृहस्वामिनी के गले से दरवाजे की चाबी निकाल चोर तीन लाख का माल पार कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी कल्लू, पत्नी अनीता और चार बेटियों के साथ घर के बाहर सो रहे थे। अनीता गले में दरवाजे की चाबी माला में डालकर सोईं थीं। चोर ने माला काटकर चाबी निकाल ली।
ताला खोलकर घर में घुसकर चोर बक्से से ढाई लाख के जेवर व 70 हजार नकद चोरी कर ले गए। अनीता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने भैंस बेची थी। रकम बक्से में रखी थी। पति कल्लू का पैर टूटा हुआ है। उनके इलाज को रुपये रखे थे। सीओ प्रगति यादव ने बताया चोरी की जांच की गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।