{"_id":"6a9b17e6f1fd8d77d903ea3b","slug":"theft-of-7-lakh-from-the-home-of-a-woman-who-had-gone-to-her-in-laws-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161727-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ससुराल गई महिला के घर से सात लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ससुराल गई महिला के घर से सात लाख की चोरी
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर क्षेत्र के पूर्वी राधानगर नंदी बाबा के पास घर का ताला तोड़कर चोर करीब सात लाख रुपये का माल उड़ा ले गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
मोहल्ला निवासी सोनू गुप्ता की पत्नी अंजू देवी ने बताया कि वह जेठ भरुखन गुप्ता के स्वर्गवास होने पर 27 अगस्त को परिवार समेत ससुराल अंजना भैरव गांव गई थी। बुधवार को पड़ोसी ज्योति ने गेट खुला देखकर फोन कर जानकारी दी। इसके बाद वह घर लौटी तो गेट और दरवाजा खुले थे और सामान बिखरा पड़ा था।
चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर 10 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र, पांच ग्राम का सोने का लॉकेट, तीन ग्राम के कान के टॉप्स, 100 ग्राम की चांदी की तोड़िया, बेटी की 50 ग्राम की पायल और टीवी चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी बृहस्पतिवार को दर्ज कर जांच की जा रही है।