{"_id":"60d0d3eb8ebc3e3435612d2b","slug":"theft-incident-increased-fatehpur-news-knp6356190190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती चोरी की घटनाओं से चिंतित हैं व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती चोरी की घटनाओं से चिंतित हैं व्यापारी
विज्ञापन
फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल ने शहर में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। सोमवार को व्यापारियों ने एसपी सतपाल अंतिल को ज्ञापन देकर अब तक हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है।
व्यापारियों ने सोमवार को नीलकंठ पैलेस पटेलनगर में बैठक कर आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। बाद में एसपी को दिए ज्ञापन में कहा है कि शहर के संगठन पदाधिकारी स्व. शिव कुमार गुप्ता उर्फ रज्जन गुप्ता दो माह पूर्व कोरोना की चपेट में आकर दिवंगत हो गए थे। परिवार में पत्नी और तीन छोटे पुत्र पुत्रियां दुख से उबर नहीं पाए थे कि उनके आवास हरिहरगंज में चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात और नगदी चोरी कर ली।
इसी तरह नगर के बीच खालसा मोबाइल स्टोर वर्मा चौराहा में चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। ताबड़तोड़ हो रहीं घटनाओं से व्यापारियों का पुलिस से विश्वास उठता जा रहा है। दोनों घटनाओं का खुलासा कर
विज्ञापन
सामान बरामद किया जाए। इस मौके पर व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, अनिल वर्मा, मनोज साहू, कृष्ण कुमार तिवारी, अभिषेक रायजादा, सेराज अहमद खान, प्रेमदत्त उमराव, संदीप श्रीवास्तव, अशरफ अली, उदय प्रताप सिंह, राजू गुप्ता, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।