{"_id":"613663ba8ebc3ef2c5093a59","slug":"theft-incident-fatehpur-news-knp650590315","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर ठेके से नगदी और शराब की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर ठेके से नगदी और शराब की चोरी
विज्ञापन
फतेहपुर। सेंध लगाकर चोरों ने रविवार रात शराब की दुकान में चोरी की। चोर नगदी और शराब उठा ले गए। संचालक की ओर से तहरीर दी गई है।
असोथर थानाक्षेत्र के सातों जोगा गांव निवासी राहुल सिंह की थरियांव थानाक्षेत्र के औरेई गांव में देसी शराब की दुकान है। राहुल सिंह ने बताया सेल्समैन धर्मेंद्र सिंह रात को दुकान बंद कर सातों जोगा स्थित गांव चला गया था। दुकान में सेंध लगी होने की जानकारी सोमवार सुबह मिली तो वह मौके पर पहुंचे। दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था। गुल्लक टूटी थी।
चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर 75 क्वार्टर शराब और गुल्लक में रखे करीब साढ़े 14 हजार रुपये ले गए हैं। चोरी गई शराब की कीमत करीब 6000 रुपये है। शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्डिंग की चिप भी निकाल ले गए हैं। थाना प्रभारी नंदलाल सिंह ने बताया घटना की जांच की गई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
फतेहपुर। मलवां थानाक्षेत्र के सौंरा गांव निवासी सोमनाथ साहू के घर में घुसे चोरों ने घरेलू सामान, नगदी और एक मोबाइल चोरी कर लिया। सुबह घटना की सूचना सोमनाथ ने थाने में दी। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)