फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The youth reached the police post by cutting his neck

गर्दन काटकर पुलिस चौकी पहुंचा युवक

Sat, 21 Aug 2021 08:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
The youth reached the police post by cutting his neck
फतेहपुर। परिजनों से विवाद के बाद युवक ने शुक्रवार की रात ब्लेड से गर्दन काट ली। लहूलुहान हालत में युवक पुलिस चौकी पहुंचा। उसे देखकर पुलिसकर्मी हैरान हो गए। पुलिस उसे लेकर फौरन जिला अस्पताल पहुंची। हालत गंभीर देखकर डाक्टर ने कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर निवासी सुरेश वाल्मीकि रेलवे विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा राहुल (22) है। पिता ने बताया राहुल नशे का लती है। शुक्रवार की रात नशे में राहुल घर पहुंचा। उसका बड़े भाई और भाभी से खाने-पीने की बातों को लेकर विवाद होने लगा। विवाद के दौरान घर से युवक ब्लेड खोज लाया और गर्दन पर मार ली। इसके बाद घर से शोर मचाते हुए भाग निकला। कुछ देर के लिए परिजनों को कुछ समझ नहीं आया।
विज्ञापन

परिजनों ने उसका पीछा किया, लेकिन तब तक राहुल रिक्शे में बैठकर ज्वालागंज पुलिस चौकी पहुंच गया। चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह और विकास कुमार लहूलुहान युवक को देखकर हैरान हो गए। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। युवक ने इलाज करने से स्वास्थ्य कर्मियों को रोका और हंगामा भी किया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। किसी तरह उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया घरेलू विवाद में युवक ने आत्महत्या की कोशिश की है। नशे में पहले भी परिजनों से विवाद कर चुका है। हालत में सुधार आने पर बयान दर्ज किए जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed