{"_id":"4ebb4d02065aac0078efdf59ef47fd35","slug":"the-wedding-of-shiva-and-parvati-worshiped-and-sought-firm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव पार्वती की पूजा कर मांगा अटल सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव पार्वती की पूजा कर मांगा अटल सुहाग
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अन्न जल ग्रहण किए निर्जला रहकर महिलाओं ने देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न किया और विधि विधान से शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर पति के लंबी आयु की कामना की। घर घर महिलाओं ने भगवान भोले शंकर और गौरा पार्वती की श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
बुधवार को जिले में हरतालिका ब्रत (तीजा) पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। कन्याएं और सुहागिन महिलाएं निर्जला ब्रत धारण किया। सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर समेत सभी शिवालयों में भक्त पहुंचे और महादेव की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने घर में मिट्टी के शिव शंकर और पार्वती बनाया। इसके बाद शाम को ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की। भक्तों ने शिव लिंग में दूध, दही, शक्कर, घी, गंगाजल आदि से जलाभिषेक किया। इसके बाद सुगंधित तेल और मलयागिरी चंदन का लेपन किया। महिलाओं ने देवी पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित की। आचार्य पंडित केके पांडेय एवं आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि हिमालय की कन्या पार्वती ने एक बार कठोर तपस्या करके महादेव को पति के रूप में बरदान मांगा था। भगवान शंकर की आराधना करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है और सुहागिन महिलाओं के पति की आयु लंबी होती है। महिलाएं गुरुवार को सुबह विर्सजन करने के बाद की ब्रत का पारण करें।
विज्ञापन