{"_id":"69d3f1a9a314718f88083053","slug":"the-victims-family-has-gone-on-a-hunger-strike-to-demand-justice-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-152361-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: न्याय की मांग के लिए भूख हड़ताल पर बैठा पीड़ित परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: न्याय की मांग के लिए भूख हड़ताल पर बैठा पीड़ित परिवार
विज्ञापन
फोटो-30-अखरी में आमरण अनशन पर बैठा तिहरे हत्याकांड का पीड़त परिवार। संवाद
हथगाम। थाना क्षेत्र के अखरी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में न्याय की मांग के लिए पीड़ित परिवार सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठ गया है। परिवार का आरोप है कि घटना के समय प्रशासन की ओर से किए गए आश्वासन पूरे नहीं किए गए हैं। इससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
भाकियू टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह, उनके भाई अनूप सिंह और बेटे अभय सिंह की आठ अप्रैल 2025 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद अफसरों ने आठ मांगें पूरी करने का भरोसा दिया था लेकिन अब तक कोई मांग पूरी नहीं हुई।
इससे आक्रोशित होकर किसान नेता की मां प्रधान रामदुलारी सिंह, मनीषा सिंह समेत परिवार की महिलाएं और पुरुष भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। पीड़ितों के अनुसार सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह, एसडीएम खागा अभिनीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक थरियांव वीर सिंह और एसएचओ संजय कुमार पांडेय गांव पहुंचे लेकिन अनशन स्थल तक नहीं आए और गांव के किनारे से ही लौट गए।
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह और युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट विवेक सिंह भी भूख हड़ताल के समर्थन में मौके पर पहुंचे। भाकियू नेताओं ने आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी।
भाकियू नेताओं ने बताया कि परिवार के सदस्यों को शस्त्र लाइसेंस देने, आजीवन सुरक्षा प्रदान करने, एसआईटी गठित कर फास्ट कोर्ट में मुकदमा चलाने, आरोपियों की अवैध संपत्ति कुर्क करने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और हत्यारों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। इसी के चलते परिवार आमरण अनशन पर बैठा है।