फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The torture of cold continues, one died

Fatehpur News: ठंड का सितम जारी, एक की मौत

Tue, 23 Jan 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 23 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
The torture of cold continues, one died
फतेहपुर/थरियांव। धूप भी ठंड की सिहरन कम नहीं कर पा रही है। दोपहर बाद सूरज के दर्शन हुए, लेकिन हवाओं के साथ शीतलहर लोगों को कपकपाती रही। शाम होते ही ठंड ज्यादा बढ़ गई। वहीं रविवार रात खेत की रखवाली कर रहे किसान की मौत हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह ठंडी हवाओं ने झकझोर दिया। दोपहर बाद धूप खिली, लोगों को राहत की उम्मीद जागी। लेकिन इसका खासा असर नहीं दिखा। हवाओं के साथ शीतलहर ने लोगों को दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। शाम होते ही पारा लुढ़कने लगा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव नहीं है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहेगा। शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा। इससे ठंड से निजात मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

वहीं गेहूं फसल की रखवाली करने गए किसान की रविवार की रात में मौत हो गई। देर रात किसान घर नहीं लौटा, परिजन सोमवार भोर तीन बजे खेतों पहुंचे। वहां किसान को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़े बेटे राजकुमार ने बताया कि पिता रामनरेश की ठंड लगने से मौत हुई है। वे रविवार रात 10 बजे खाना खाकर खेतों की रखवाली को गए थे। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि किसान के बेटे राजकुमार की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed