फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The textile businessman shot to Tgada

तगादा लेने गए कपड़ा कारोबारी को गोली मारी

Mon, 10 Aug 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 10 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
The textile businessman shot to Tgada

खागा कोतवाली क्षेत्र के ससुर खदेरी नहर द्वितीय पुल के पास रविवार शाम तगादा लेने गए कपड़ा कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने व्यापारी की हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया है। घटना की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि आपसी खुन्नस या फिर लूट को लेकर घटना होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी राजकिशोर गुप्ता का पुत्र बृजकिशोर गुप्ता (20) उर्फ राजू की कस्बे में कपड़े की  दुकान है। वह दुकान से कपड़ों का थोक व्यापार भी करता है। व्यापारी तगादा वसूली पर हथगाम गया था और वहां से घर लौट रहा था। तभी उसके  पीछे एक बाइक पर सवार तीन युवक लग गए थे। कुछ देर बाद व्यापारी को ओवरटेक करके हमलावर हथगाम थाना क्षेत्र के इशहाकपुर और बंदीपुर कोतवाली खागा के बीच ससुर खदेरी नहर द्वितीय के पास घात लगाकर खड़े हो गए थे। पुल के पास व्यापारी की हमलावरों ने बाइक रोकने और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली लगने के बाद व्यापारी ने भागकर जान बचाने की कोशिश की। तभी उसे दौड़ाकर दूसरी गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे। ग्रामीणों को आते देख हमलावरों ने व्यापारी पर एक और गोली चलाई और फरार हो गए। ग्रामीणों की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस को घायल ने बताया कि एक हमलावर रोहित यादव निवासी गोकुलपुर थाना थरियांव है। वहीं दूसरा उसका साथी वीरेंद्र सोनी रहा है। तीसरे हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल में घायल व्यापारी के चचेरे भाई गौरव ने बताया कि भाई करीब डेढ़ लाख रुपये तगादा वसूली करने गया था। खागा सीओ निवेष कटियार ने बताया कि घटनास्थल पर लोगों से बातचीत की गई है। जहां पर लूट के सबंध में कोई बात सामने नहीं आई है। घटना की और कुछ वजह हो सकती है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
हमलावरों ने क्रिकेट खेल रहे लड़कों को दी धमकी
खागा कोतवाली के ससुर खदेरी नहर द्वितीय पुल के पास सरेशाम व्यापारी बृजकिशोर गुप्ता को गोली मारने वाले हमलावर दुस्साहसिक रहे हैं। घटनास्थल के पास में ही कुछ लड़के क्रि केट खेल रहे थे। घायल व्यापारी गोली लगने के बाद जान बचाकर क्रिकेट खेल रहे लड़कों की ओर भाग रहा था। तभी हमलावरों ने लड़कों को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed