{"_id":"5782a81d4f1c1bb4757f9cfa","slug":"the-teenager-beat-roadways-police-beating-of-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने किशोर को रौंदा, थाने में चालक की पिटाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने किशोर को रौंदा, थाने में चालक की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
थाने में चालक रजनीश को बचाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में शामिल होने जा रहे राजा उर्फ कल्लू (14) को रविवार रात रोडवेज बस ने कुचल डाला। हादसे में मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। बारातियों ने हंगामा शुरू किया। पुलिस शव को थाने उठा ले गई।
परिजनों ने पहले घटनास्थल पर ड्राइवर को पीटा। बाद में थाने में नाराज परिजनों ने रोडवेज चालक रजनीश अवस्थी निवासी सिमौर, थाना हथग्राम, फतेहपुर की पिटाई कर दी। पुलिस मुश्किल से चालक को बचा सकी। घायल ड्राइवर को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
राजा गाजीपुर थाना क्षेत्र के लिलरा गांव निवासी हीरालाल का बेटा था। वह अपने पिता के साथ ललौली थाना के देवगांव में रहने वाले रिश्तेदार की बारात में हमीरपुर शामिल होने जा रहा था। देवगांव से पिता- पुत्र बोलेरो में बैठे थे।
विज्ञापन
बंधवा चौराहे पर कुछ लोगों के इंतजार में बोलेरो खड़ी हुई थी। हीरालाल बेटे के लिए चौराहे पर समोसे लेने जा रहा था, उसी समय बोलेरो से राजा भी उतर गया। वह पिता के पीछे जाने के लिए सड़क पार कर रहा था।
तभी कानपुर से बांदा जा रही रोडवेज बस ने राजा को रौंद डाला। हादसे में मौके पर ही राजा की मौत हो गई। हादसे से कोहराम मच गया। एसओ बिपिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाने ले आए। जहां देर रात तक हंगामा हुआ। हंगामे की खबर पर सीओ पुर्णेंदु सिंह, गाजीपुर थाने, शाह, बहुआ पुलिस चौकियों का फोर्स पहुंचा है।