{"_id":"3fd4fab422be6663fd7cf3430b2d5610","slug":"the-strategy-is-built-on-mahapanchayat-bku-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत पर भाकियू ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत पर भाकियू ने बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू की बैठक में महापंचायत की तैयारियों को लेकर रणनीति तय की गई। किसान समस्याओं को लेकर महापंचायत में नौ अगस्त को किसान हाइवे जाम करेंगे। बैठक में समस्याओं के निस्तारण के बाद ही हाइवे जाम खोलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
भाकियू नेता रामदत्त मिश्रा ने बताया कि मलांव, खरसोला, थरियांव, खासमऊ, संवत, तेजू, मझटेनी, टेनी, पेरी, इस्कुरी, त्यौंजा, रामपुर, करियामऊ, रामपुर आदि गांवों के किसान बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में जर्जर बिजली के तार लगे हैं, जिससे क्षेत्र के किसानों को एक दो घंटे ही बिजली मिल पाती है। रबी और खरीफ की फसलों की सिंचाई आते ही थरियांव उपकेंद्र ओवर लोड हो जाता है, जिससे एक भी फीडर सही सलामत नहीं चल पाते है। बिजली आपूर्ति होते ही मशीनें ट्रिप होने लगती है, जिससे क्षेत्र के किसानों को 24 घंटे में एक दो घंटे ही बिजली मिल पाती है। बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा अभी तक क्षेत्र के किसानों को नहीं मिला है। इस मौके पर खागा तहसील अध्यक्ष अभय मिश्रा, लक्ष्मी तिवारी, रमेश दुबे, बचान सिंह यादव, अमरनाथ सिंह, रामू तिवारी, श्याम सिंह, भीम सिंह, महेश तिवारी, धून सिंह, अश्वनी शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन