फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The state president expressed displeasure over the problems of teachers

Fatehpur News: शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Wed, 23 Aug 2023 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
The state president expressed displeasure over the problems of teachers
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शासन, प्रशासन शिक्षक समस्याओं के निराकरण को हल्के में ले रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के पद तदर्थ पदोन्नति व्यवस्था समाप्त करने पर नाराजगी जताई। प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को बुदवन इंटर कॉलेज, शुकदेव इंटर कॉलेज खागा, जनहितकारी इंटर कॉलेज खागा, भानुमती इंटर कॉलेज थरियांव का भ्रमण कर शिक्षकों का सुख-दुख साझा किया। इसके बाद डीआईओएस अनुराग श्रीवास्तव से मिलकर उनके स्तर की शिक्षक समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी भी विद्यालय में 60 दिन तक प्रधानाचार्य का पद रिक्त रहता था, तो इसके बाद काॅलेज के वरिष्ठ शिक्षक को प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी मिलती रही है, लेकिन नए विधेयक से यह व्यवस्था समाप्त किया जाना शिक्षक विरोधी मानसिकता का द्योतक है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला, कमल सिंह चौहान, महेंद्र सिंह राठौर, अतुल यादव, धनराज सिंह, ओम प्रकाश, अभिषेक यादव, अमित कुमार सिंह, डॉ. रामकृष्ण द्विवेदी आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed