{"_id":"68c6a98dcbe964842e068542","slug":"the-snake-bit-the-child-three-times-he-died-after-12-hours-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1265907-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सांप ने मासूम को तीन बार डसा, 12 घंटे बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सांप ने मासूम को तीन बार डसा, 12 घंटे बाद मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-09-आरवी। स्रोत परिजन
चौडगरा (फतेहपुर)। सांप ने एक मासूम बच्ची के दाएं पैर में शनिवार को तीन बार डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन बच्ची को इलाज के लिए कानपुर हैलट ले गए। यहां रविवार को करीब 12 घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के साईं गांव निवासी उमेश गुप्ता की चार वर्षीय पुत्री आरवी शनिवार सुबह घर में सोफे पर बैठकर खेल रही थी। परिजन के मुताबिक सोफे के नीचे कहीं से सांप आ गया। इसके बाद उसने बच्ची के दाएं पैर में तीन बार डस लिया। इससे बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज ले गए।
यहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया था। प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर हैलट रेफर किया था। यहां इलाज दौरान रात को बच्ची की मौत हो गई।