{"_id":"aa9eade341c98a50ad598b4c3895c1c9","slug":"the-school-did-not-provide-the-28-teacher-allocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल आवंटन कराने नहीं पहुंचे 28 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल आवंटन कराने नहीं पहुंचे 28 शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 01 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग ने उच्च प्राथमिक स्कूलों में हेडमास्टर पद पर प्रमोशन करके स्कूलों का आवंटन शुरू कर दिया है। दो दिवसीय काउंसलिंग के पहले दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में महिला और विकलांग मिलाकर 119 शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया, जिमसें 28 शिक्षक काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए, जबकि 4 महिलाओं ने विकल्प नहीं लिया। शेष सभी इन शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन कर दिया गया है। शनिवार को पुरुष शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने 339 शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत पहले दिन 11 विकलांग शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने के लिए बुलाया गया था, जिसमें एक शिक्षक अनुपस्थित रहा। 10 विकलांग शिक्षकों ने पंसीदा स्कूल आवंटित कराया। इसी तरह से 108 महिला शिक्षकों को स्कूल आवंटन के लिए बुलाया गया था, जिसमें 27 शिक्षक गैरहाजिर रही। 177 महिला शिक्षकों ने खुली काउंसलिंग में शामिल होकर स्कूलों का आवंटन कराया, जबकि 4 महिलाओं ने स्कूल आवंटन का विकल्प नहीं लिया। उधर, शनिवार को 220 पुरुष शिक्षकों को स्कूल आवंटन के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 10 बजे बुलाया गया है।
विज्ञापन