फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The royal silk lehenga is pleasing to the bride

Fatehpur News: दुल्हन के मन को भा रहा सिल्क का रजवाड़ी लहंगा

Sat, 08 Nov 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The royal silk lehenga is pleasing to the bride
फोटो-12-कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
फतेहपुर। दीपोत्सव के बाद से सहालग का दौर शुरू हो गया है। बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी का उत्साह बढ़ गया है। दुल्हनें अपने लिए खास तौर पर सिल्क का रजवाड़ी लहंगा पसंद कर रही हैं। युवा और बच्चे भी अपनी अलग-अलग पसंद के कपड़ों में दिलचस्पी ले रहे हैं।
विज्ञापन

चौक बाजार और जिले के अन्य बाजारों में साड़ी और रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर खरीदारी का जोश देखा जा रहा है। दुल्हन के लिए सिल्क वेलवेट और जोधापुरी लहंगों की मांग भी बढ़ी है। सबसे ज्यादा सिल्क का रजवाड़ी लहंगा खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

साड़ी शोरूमों में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। बच्चों के लिए भी अलग-अलग डिजाइन के कपड़े बाजार में उपलब्ध हैं। वर और वधू पक्ष की महिलाएं भी पसंद के कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। इससे बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक बाजार स्थित रुचिका शोरूम के प्रोपराइटर सचिन रस्तोगी ने बताया कि दुल्हन की पसंद सिल्क का रजवाड़ी लंहगा बना है। उनके यहां पांच से लेकर 45 हजार रुपये तक का लहंगा है। औरगेंजा कपड़े में साड़ियों की तमाम वैरायटी उपलब्ध हैं। शरारा गरारा, प्लाजो सेट, अफगानी ड्रेस की मांग भी ज्यादा बनी हुई है।


व्यवसायी कलाम ने बताया कि कैपटाॅप, स्कर्ट टॉप और सूट के साथ ही धोती-कुर्ता की मांग बढ़ी है। फुटवियर में राजस्थानी जूती के साथ ही राजस्थानी ड्रेस की मांग बढ़ी है। सहालग में युवा जींस-पैंट पर हाफ लॉन्ग कोट ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सिल्क की साड़ी में गोटा के साथ प्रिंटिंग को पसंद किया जा रहा है।

फोटो-12-कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

फोटो-12-कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed