फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The road will be no rain disaster

नहीं बनी सड़क तो बारिश बन जाएगी आफत

Thu, 07 Jul 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
The road will be no rain disaster
डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट आईं आबूनगर ककरहा की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
ककरहा बस्ती के बशिंदों ने बुधवार को खस्ताहाल नई आरसीसी सड़क की जांच करा उसे मानक के अनुरूप बनवाने की मांग की। आरोप लगाया कि सात महीने पहले हुए निर्माण में बरती गई धांधली के बावजूद प्रशासन स्तर पर कार्यदाई संस्था पर कार्रवाई न होने से सड़क की यह दुगर्ति हुई है। कहा कि अगर सड़क जल्द से जल्द नहीं बनवाई जाती है तो बरसात में जिंदगी नरक हो जाएगी।
विज्ञापन



आबूनगर इलाके की इस बस्ती के लिए हर बरसात चुनौतियां लेकर आती है। इस बरसात से पहले नगर पालिका स्तर से प्रेमबाबू के मकान से सपा नेत्री केतकी सिंह यादव के मकान से होते हुए पकंज कुमार के घर तक आरसीसी सड़क का निर्माण हुआ है। इतनी अल्प अवधि में सड़क जगह- जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। ककरहा के लोग इस समस्या की फरियाद डीएम से करने कलेक्ट्रेट आए थे।
विज्ञापन



लोगों ने बताया कि बस्ती में जब आरसीसी बिछनी शुरू हुई थी तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर इलाकाइयों ने आवाज उठाई थी, जिसे कार्यदाई संस्था ने अनुसनी करते हुए निर्माण कार्य में हेराफेरी कर दी। डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा ने शिकायत लेकर आए बाश़िदों को सड़क की जांच कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार, देवीदयाल, हिमांशु वर्मा, अनुज कुमार, प्रभात कुमार, रामश्री, धर्मा देवी, अर्चना, गीता देवी, संगीता, लीलावती, सुशीला देवी, आशा रानी, नीलू भारती, अखिलेश देवी, सावित्री देवी मुख्य रूप से मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed