फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The road connecting Kanpur border is in bad condition, accidents are happening

Fatehpur News: कानपुर सीमा को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, हो रहीं दुर्घनाएं

Mon, 18 Dec 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The road connecting Kanpur border is in bad condition, accidents are happening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बकेवर। देवमई विकास खंड के अंतर्गत बैठका चौराहे से मुसाफा होते हुए कानपुर सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटना का मुख्य कारण सिंगल सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढा होना है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी की पुराई भी नही है। इस कारण शनिवार रात को पिकअप खंती में जा गिरी। पिकअप चालक किसान की मिर्ची लेकर बाजार में बेचने के लिए जा रहा था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गाड़ी कानपुर नगर के नरवल थाना क्षेत्र की है। यह सड़क तीन मीटर चौड़ी है। जिससे दो वाहनों के आने पर हादसे का हमेशा खतरा बना रहता है। साथ ही सड़क के आस पास झाड़ियां भी है। बकेवर थाना के मुसाफा चौकी के निचली रामगंगा नहर मोड़ के सामीप कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अभी तक सड़क की मरम्मत व झाड़ियों की सफाई नहीं कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed