फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The pond on Lanka Road will be rejuvenated with Rs 1.27 crore

Fatehpur News: 1.27 करोड़ से होगा लंका रोड स्थित तालाब का कायाकल्प

Thu, 25 Jan 2024 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 25 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
The pond on Lanka Road will be rejuvenated with Rs 1.27 crore
बिंदकी (फतेहपुर)। अमृत सरोवर योजना के तहत कस्बे के लंका रोड स्थित तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन से नगर पालिका को बजट प्राप्त हो चुका है। निर्माण कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया का काम भी पूरा हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला लंका रोड स्थित तालाब का सुंदरीकरण अमृत सरोवर योजना के तहत होना सुनिश्चित हुआ है। नगर पालिका ने क्षेत्र के कई तालाबों को चिन्हित करके शासन को रिपोर्ट भेजी थी। जिनमें से लंका रोड के तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किए जाने के लिए शासन से एक करोड़ 27 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

वर्तमान में लंका रोड के तालाब की स्थिति की बात करें तो वह पूरी तरीके से अस्तित्व विहीन हो चुका। तालाब जलकुंभी और गंदगी से पटा है। उपेक्षा के चलते यह तालाब अपना अस्तित्व खो रहा है। अब जलकुंभी से पटे तालाब की साफ सफाई कर उसे तालाब का स्वरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तालाब के चारों तरफ बाउंड्री वॉल, पाथ-वे बनाकर, आकर्षक एलईडी लाइट, सेल्फी प्वाइंट और इंटरलॉकिंग लगा कर तालाब परिसर को सुंदर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने बताया कि शासन से बजट मिला है। जल्द तालाब की साफ सफाई और निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed