फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The police station was surrounded for not taking action in the case of religious conversion

Fatehpur News: धर्म परिवर्तन के मामले में कार्रवाई न करने पर किया थाने का घेराव

Mon, 21 Apr 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The police station was surrounded for not taking action in the case of religious conversion
हुसैनगंज। हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने वाले गैर समुदाय के युवक के खिलाफ बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की है। इसके पहले भी कार्यकर्ता थाने में प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मवई के इकबाल का पुत्र नदीम मुंबई में रहता था। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह एक सप्ताह पूर्व मुंबई से हिंदू लड़की काे प्रेमजाल में फंसाकर लाया है। मामले को लेकर 16 अप्रैल को बजरंगदल जिला संयोजक राहुल अग्निहोत्री के नेतृत्व में भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू ने हुसैनगंज पुलिस से शिकायत की थी। करीब चार दिन बीतने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की हीलाहवाली से नाराज बजरंगदल कार्यकर्ता रविवार को हुसैनगंज थाने पहुंचे। थाने में प्रदर्शन किया। नरेंद्र हिंदू ने बताया कि मुंबई के घाटकोपर निवासी मौसमी हजारिका का नाम बदलकर अनाया फात्मा कर दिया गया है। आरोप है कि मुंबई में ही युवक ने काजी मोहम्मद इस्लाम समेत आधा दर्जन लोगों की मदद से युवती का धर्मांतरण कराने के बाद निकाह किया है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डा. विजय शंकर मिश्र,विहिप के प्रखंड अध्यक्ष शालू पंडित,जिला समरसता प्रमुख शोभराज,सुरक्षा प्रमुख कुलदीप मिश्रा, शिव पूजन के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed