फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The police sent the brother accused of murder to jail

Fatehpur News: हत्यारोपी भाई को पुलिस ने जेल भेजा

Sun, 24 May 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The police sent the brother accused of murder to jail
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव में खेत पर पानी लगाने के विवाद में छोटे भाई की हत्या के आरोप में पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को रेवाड़ी अंडरपास पुल के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ममरेजपुर निवासी अनिल सिंह का बृहस्पतिवार रात अपने छोटे भाई कमल सिंह से खेत में पानी लगाने को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर अनिल ने बांस के डंडे से कमल को पीट दिया, जिससे शुक्रवार को उसकी घर में मौत हो गई। कमल की पत्नी ममता की तहरीर पर अनिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर भाई की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस जांच में सामने आया कि भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी अनिल करीब दस साल पहले चोरी के एक मामले में जेल भी जा चुका है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed