{"_id":"84e6a25db7b210bf3d61b1807f627ee4","slug":"the-police-revealed-three-events-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया तीन घटनाओं का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया तीन घटनाओं का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचास नंबर गेट के पास रेलवे लाइन किनारे मिले महिला के शव का पर्दाफास हो गया है। महिला की हत्या कर शव रेल पटरी किनारे फेका गया था। हत्यारोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
26 अगस्त को पुलिस को अज्ञात महिला और पुरुष के शव मिले थे। इनमें महिला के शव की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस कप्तान अनीश अहमद अंसारी ने बताया कि 30 अगस्त को गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव के रहने वाले दिलीप कुमार शुक्ला पुत्र रामचंद्र शुक्ला ने महिला की शिनाख्त पत्नी सुमन देवी के रूप में की है। पुलिस ने वादी से पूछताछ की तो गांव के ही राहुल मिश्रा पर संदेह की सुई घूमी। इसी संदेह को मृतका के पुत्र ऋषभ शुक्ला ने भी यह कह कर पुख्ता कर दिया था कि मां राहुल चाचा से मिलने गई थी। महिला के पति ने पुलिस को यह भी खुलासा किया कि पत्नी हमेशा सोने के झाले, मंगलसूत्र, चांदी की बिछिया व पायल पहती थी। उसके पास लेमन का मोबाइल फोन था।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार की दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर राधानगर विद्युत केंद्र के पास से राहुल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से मृतका के गहने तथा लेमन मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी ने बताया कि उसके सुमन से संबंध थे। पेट में बच्चा आने के बाद से वह लगातार पैसों की मांग कर रही थी। पैसा न देने पर उसकी शादी में बाधा डालने की धमकी दिया था। धमकियों से आजिज आकर उसने 26 अगस्त को उसे फतेहपुर रेलवे स्टेशन बुलाया फिर ऋतुराज डिग्री कालेज के पास पहुंच करके सुनियोजित तरीके से उसे नींद की दवा खिला दी। बेहोश होने पर उसी की साड़ी से गला कस करके मौत के घाट उतार दिया। और घटना को अंजाम देने के बाद कानपुर चला गया था। हालांकि पास में ही मिली अधकटी युवक की लाश के बारे में अभी पुलिस कुछ नहीं बता सकी है।
विज्ञापन
अवैध संबंध के चलते सगे भाई की थी हत्या
छत पर सो रहे युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि बड़े भाई ने की थी। हत्या का कारण मृतक का भाभी से अवैध संबंध थे। इस कारण बड़े भाई ने छोटे भाई को सोते समय गमछे व रस्सी से गला व मुह दबा कर मार डाला। इसमें युवक की मौत हो गई थी। जबकि साथ में सो रही मृतक की पत्नी को अचेत होने पर मरा समझ लिया था।
18 जुलाई को जाफरगंज थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर निवासी अरुण कुमार निषाद पुत्र गया प्रसाद अपनी पत्नी रमा देवी के साथ घर की छत पर सो रहे थे। दोनों का गला व मुह दबाया गया था, जिससे अरुण की मौत हो गई थी। जबकि रमा को मरा समझ कर छोड़ दिया गया था। इस मामले में मृतक के पिता की ओर से पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। एसपी के अनुसार पुलिस की विवेचना में मृतक की पत्नी व बड़े भाई मनीराम की पत्नी से पूछताछ में पता चला कि अरुण के करीब तीन चार साल से भाभी से अवैध संबंध थे। अभियुक्त मनीराम बताया कि छोटे भाई की मौत के साथ वह लहुरी की भी हत्या करके आश्वस्त हो गया था, लेकिन लहुरी की पत्नी बच गई थी।
रिपोर्ट लिखाने वाला निकला बंदूक चोर
चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गांव में चोरी के साथ दोनाली बंदूक उठा ले जाने की बात फर्जी निकली। पुलिस ने रिपोर्ट लिखाने वाले पर नजरें टेढ़ी की, तो तस्वीर साफ हुई। पुलिस ने रिपेर्ट लिखाने वाले वाले को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
23 अगस्त की रात को गोहरारी के मुलायम सिंह यादव ने घर से गहने, पासबुक, कागजात समेत एक दो नाली बंदूक चोरी जाने की तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। स्थानीय पुलिस ने पड़ताल शुरू की, तो पता चला कि चोरी गई बंदूक वादी के दादा मनोहर लाल के नाम थी। चार वर्ष मौत को होने के बावजूद असलहे को दुकान अथवा थाना में नहीं जमा किया गया था। पुलिस का माथा इसी बात पर जा ठनका। इलाकाई पुलिस की पड़ताल में बंदूक को वादी के घर से 100 मीटर दूर स्थित घूर पर छिपाए जाने की बात सामने आई। सूचना तंत्र फैलाने के साथ पुलिस ने सुबह दबिश देकर असलहे समेत वादी को गिरफ्तार कर लिया।