फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The mystery will be solved by the handwriting of the suicide note

Fatehpur News: सुसाइड नोट की लिखावट से सुलझेगी गुत्थी

Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 10 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The mystery will be solved by the handwriting of the suicide note
फाइल फोटो14- निरंजू पाल
विज्ञापन

फोटो13- घर के दरवाजे पर बैठी महिलाएं
फालोअप
- पीएसी जवान की आत्महत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। प्रयागराज पीएसी में तैनात सिपाही निरंजु पाल की आत्महत्या की जांच पुलिस ने सुसाइड नोट से शुरू की है। सुसाइड नोट निरंजु के हाथ लिखा है, इसकी पुष्टि होने पर पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
ललौली थाना क्षेत्र के समदपुर खाभर गांव निवासी निरंजु पाल (25) पीएसी में 2019 बैच का सिपाही था। उसने मवेशीखाने में शुक्रवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी थी। उसकी दो जनवरी 2023 को आरती के साथ शादी हुई थी। आत्महत्या से पहले तीन पेज का सुसाइड नोट फेसबुक पर अपलोड किया था।
विज्ञापन

सुसाइड नोट पर शादी के कुछ माह बाद से पत्नी और ससुरालियों से परेशान होने की बात लिखी थी। पुलिस ने शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से सुसाइड नोट की जांच कराएगी। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। इसी वजह से सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बेटे की मौत से सदमे में परिवार
- जवान बेटे ने भेड़ चराने वाले पिता को मौत से पहले फोन किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बहुआ। होनहार पीएसी जवान बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। जवान बेटे की खबर पर मध्य प्रदेश के छतरपुर से लौटे पिता चंद्रपाल ने आपबीती बताई।
चंद्रपाल ने बताया कि बेटा निरंजू का शुक्रवार शाम करीब चार बजे फोन आया था। बेटा उसे भइया बोलता था। वह छतरपुर में भेड़ चरा रहा था। बेटा बोला कि मुझे देखना है तो भइया कल आ जाना। इसके बाद ही बेटे ने फोन काट दिया। उसे भी उलझन पैदा हो गई। बेटे की रात को आत्महत्या की खबर मिली। इसके बाद सुबह घर पहुंचा।

परिजनों ने बताया कि बेटे ने नौकरी लगने के बाद पहली मंजिल पर शादी से पहले कमरा बनवाया था। बेटा शुक्रवार को हमीरपुर से बहू को घर लेकर आया था। परिवार के साथ बहू का सारा खर्च उठाता था। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार बजे शव गांव पहुंचा। मां फूलमती शव से लिपटकर रोती दिखी। पत्नी आरती का भी हाल बेहाल दिखा। मृतक के ससुराल पक्ष से सास-ससुर नहीं पहुंचे। 12 वाहिंनी पीएसी से एसआई हरिश्चंद्र भारती पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed