फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The municipality removed the lockout encroachment

नगर पालिका ने तालाबी अतिक्रमण हटवाया

Sat, 05 Dec 2020 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
The municipality removed the lockout encroachment
नगर पालिका ने तालाब से अतिक्रमण हटवाया। शुक्रवार की सुबह अतिक्रमण हटाओ टीम जेसीबी लेकर पहुंची और बस्ती के अंदर चोरी छिपे तालाब को पाट रहे ट्रैक्टर चालकों को दौड़ाया। इसके बाद तालाब में डाला गया मलबा हटवाया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय निकट नई तहसील के पीछे स्थित तालाब पर कुछ लोग चोरी छिपे मिट्टी से पटाई कर रहे थे। इसकी किसी ने शिकायत एसडीएम सदर से की। एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका टीम जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद तालाब में डाली गई मिट्टी और मलबा ट्रैक्टर ट्रालियों में लोड कराकर शहर के बाहर पहुंचाया गया। इस काम में दोपहर बाद तक नगर पालिका की टीम को पसीना बहाना पड़ा। अतिक्रमण टीम प्रभारी दिलशाद अली ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर तालाब से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अतिक्रमण खाली कराने के बाग रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed