फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The life of a young man who reached Dubai is in danger, his family has sent lakhs of rupees

Fatehpur News: दुबई पहुंचे युवक की खतरे में है जान, घरवाले भेज चुके लाखों रुपये

Mon, 09 Oct 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The life of a young man who reached Dubai is in danger, his family has sent lakhs of rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र से नौकरी करने के लिए दुबई पहुंचे युवक की जान खतरे में है। दुबई में कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया और वह युवक को जान से मारने के ऑडियो उसके घर वालों को भेज रहे हैं। साथ रुपये की मांग कर रहे हैं, जबकि घर वाले एक लाख से अधिक रुपये भेज चुके हैं। इसके बावजूद पिछले चार माह से युवक का पता नहीं चला। पीड़ित मां ने एसपी को शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।


थरियांव थाना क्षेत्र गांव मीसा निवासी भोलिया देवी ने बताया कि चार माह पहले उनका इकलौता बेटा शिवशंकर गोरखपुर के एक एजेंट के माध्यम से दुबई में नौकरी करने गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चला। पिछले दिनों दुबई के कुछ लोगों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके बेटे की जान खतरे में है। जान बख्शने के लिए उन्होंने 25 हजार रुपये की मांग की। इस पर मां ने उनके बताए बैंक खाते में रुपये भेज दिए। इसके बाद भी उन लोगों ने एक ऑडियो भेजा, जिसमें शिवशंकर अपनी जान को खतरे में हाेना बता रहा है। इस दौरान पीड़ित मां ने करीब एक लाख रुपये भेजे, लेकिन अब तक युवक का कुछ पता नहीं चल रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। उन्होंने बताया कि बेटा एक गैंग के लोगों के बीच फंस गया है। एसपी उदयशंकर सिंह से मामले में की जानकारी करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed