{"_id":"6a5a7e5b2063dfdacf058c75","slug":"the-kanpur-team-defeated-saithi-by-five-runs-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-158727-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कानपुर की टीम ने सैठी को पांच रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कानपुर की टीम ने सैठी को पांच रन से हराया
विज्ञापन
फोटो-02-राजा आरटी आयन को मैन आफ दा मैच का पुरस्कार देते विजेता टीम के खिलाड़ी राजा। संवाद
जहानाबाद। कस्बे के रामबाग में जहानाबाद क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को कानपुर और सैठी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें कानपुर टीम ने सैठी टीम को पांच रन से पराजित कर जीत दर्ज की।
सैठी टीम के कप्तान भूपेंद्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर टीम ने 13 ओवर में 105 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज सुभाष ने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 29 रन बनाए।
सदन ने तीन छक्के और तीन चौकों की मदद से 31 रन तथा राजा ने दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैठी टीम 13.4 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
टीम के बल्लेबाज राजा आरटी आयन ने छह छक्के और दो चौकों की मदद से 52 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। अन्य बल्लेबाज अपेक्षित योगदान नहीं दे सके। सैठी टीम के खिलाड़ी राजा आरटी आयन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।