{"_id":"69541a1cf82a9c882b0123e8","slug":"the-investigator-pasted-attachment-notices-on-the-gangsters-homes-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146565-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गैंगस्टर के घरों में कुर्की का नोटिस विवेचक ने किया चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गैंगस्टर के घरों में कुर्की का नोटिस विवेचक ने किया चस्पा
विज्ञापन
फतेहपुर। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों के खिलाफ हुसैनगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। कार्रवाई चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव में की गई। यहां दोनों आरोपी भागे हुए हैं।
सदर कोतवाली के आईटीआई रोड पर 25 जून को एक महिला से लूट की घटना हुई थी। मामले में पुलिस ने चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली निवासी दीपक, सुमित सोनी और कानपुर के फीलखाना रोटी गोदाम निवासी शिवम को आरोपी बनाया था।
कोतवाली पुलिस ने चार अप्रैल को तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना हुसैनगंज पुलिस को सौंपी गई थी। इसके बाद से दीपक और शिवम गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे हैं। मंगलवार को हुसैनगंज पुलिस गांव पहुंची और ढोल बजवाकर मुनादी कराई। आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें शीघ्र अदालत में पेश होने की चेतावनी दी गई।