फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The investigation into the embezzlement of Rs 5 crore in Maharashtra has reached the district, and the search for two brothers has intensified.

Fatehpur News: महाराष्ट्र में पांच करोड़ के गबन की जांच जनपद पहुंची, दो भाइयों की तलाश तेज

Tue, 23 Dec 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The investigation into the embezzlement of Rs 5 crore in Maharashtra has reached the district, and the search for two brothers has intensified.
फतेहपुर। महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी में करीब पांच करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में दो भाइयों की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की टीम सोमवार को जनपद पहुंची। टीम ने धाता थाना क्षेत्र के डेंडासई गांव में दबिश देकर आरोपियों के परिजन से कई घंटे पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान धाता पुलिस भी साथ मौजूद रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक डेंडासई गांव निवासी बच्चा मिश्रा के तीन बेटे महाराष्ट्र की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत थे। आरोप है कि तीनों ने कंपनी में रहते हुए बड़े पैमाने पर आर्थिक गबन किया। मामले में महाराष्ट्र पुलिस एक आरोपी लवलेश मिश्रा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

उसके भाई धीरेन्द्र उर्फ सुनील मिश्रा और अनूप मिश्रा पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। सोमवार सुबह एक उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों की टीम स्थानीय पुलिस के साथ गांव पहुंची और आरोपियों के घर पर छानबीन की। परिजन से पूछताछ कर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़ी जानकारियां जुटाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि गबन की रकम आरोपियों की पत्नियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। इनमें लाखों रुपये का लेनदेन दर्ज है। इसके अलावा गांव के भीतर और बाहर जमीन खरीदने तथा मकान निर्माण की जानकारी भी पुलिस को मिली है।

धाता थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि महाराष्ट्र में दर्ज गबन और धोखाधड़ी के मामले की जांच के तहत पुलिस टीम जनपद आई है। स्थानीय पुलिस की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed