फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The hyena ran towards the villagers, was caught

Fatehpur News: ग्रामीणों की ओर दौड़ा लकड़बग्घा, पकड़ा गया

Mon, 21 Aug 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 21 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
The hyena ran towards the villagers, was caught
थरियांव (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के घूरी गांव में रविवार की सुबह शौच के लिए जंगल गए ग्रामीणों पर लकड़बग्घे ने झपट्टा मारा। किसी तरह जान बचाकर ग्रामीण गांव पहुंचे। सूचना पर ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर लकड़बग्घे को एक पुराने ईंट भट्ठे के भीतर घेर लिया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर लकड़बग्घे को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

घूरी गांव में ग्रामीण सुबह जंगल की ओर शौच के लिए गए थे। जैसे हि वह लोग नागेंद्र सिंह के भट्ठे की ओर गए तो देखा की एक लकड़बग्घा उनकी ओर तेजी से आ रहा है। वह लोग डर कर गांव की तरफ भागे। वहां प्रधान को जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों की भीड़ लाठी-डंडे लेकर भट्ठे की ओर दौड़ पड़ी। जहां लकड़बग्घा छिपा हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद डायल 112 व वन विबाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जाल लगाकर लकड़बग्घे को पकड़ लिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी आरएल सैनी ने बताया की लकड़बग्घा इंसानों पर कभी हमला नहीं करता है। वह अपने भोजन के लिए मरा हुआ मांस व छोटे -छोटे जंगली जीवों को खाता है। इसलिए लोगो को लकड़बग्घे से डरने की जरूरत नहीं है।
..................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed