फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The heat of negligence scorched the plants... Now investigation will be done

Fatehpur News: पौधों को झुलसा गई लापरवाही की आंच... अब होगी जांच

Sun, 20 Aug 2023 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
The heat of negligence scorched the plants... Now investigation will be done
फतेहपुर/अमौली। नोन नदी के पुनरुद्धार को मजबूती प्रदान करने के लिए 10 हजार पौधे लगाने का संकल्प प्रधान पूरा नहीं कर पाए। नदी किनारे के आधे से अधिक पौधे सूखी टहनियों में बदल गए हैं। कई उखड़कर समाप्त हो चुके हैं। इस लारवाही की जानकारी जब खंड विकास अधिकारी के कानों तक पहुंची तो वह जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान के तहत विधायक राजेंद्र पटेल, जिलाधिकारी श्रुति, सीडीओ सूरज पटेल के साथ ब्लाक प्रमुख सुशीला सिंह ने पौध रोपित कर वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया था। विधायक ने इस मुहीम को तिरहार क्षेत्र के लिए वरदान बताया था। पौधे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंपी थी। जिलाधिकारी ने पर्यावरण को सुरक्षित करने का आह्वान करते हुए कहा था कि जैसे हम अपनी संतान के लिए अंत तक चिंतित रहते हैं, उसी तरह हमें पौधों के लिए भी चिंतित रहना चाहिए। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की चिंता पर प्रधानों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसका नतीजा यह है कि 10 हजार पौधों में आधे से ज्यादा सूख चुके हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के संकल्प पर पानी फिर गया है।खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह ने बताया कि नदी किनारे लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी प्रधानों को दी गई थी। पौधे अगर सूख गए हैं तो यह बड़ी लापरवाही है और इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट---
23 किलोमीटर के दायरे में मनरेगा के तहत हुआ था पौधरोपण

तेईस किमी लंबाई में मनरेगा एवं जनसहयोग से खोदाई कराकर नोन नदी को नया स्वरूप प्रदान किया गया। किनारे की मिट्टी का कटान रोकने के लिए पौधरोपण किया गया। उसी के तहत वन विभाग ने 10 हजार पौधे ग्राम प्रधानों को दिए। नदी किनारे गौरी औरा, चांदपुर, औरा निस्फी, सिकंदरपुर, सरहन बुजुर्ग मानेपुर में पौधे तो लग गए, लेकिन उनका रखरखाव न होने के कारण आधे से अधिक पौधे सूख गए हैं। कही पर उनकी टहनी दिख रही है, तो कही पर केवल खाली स्थान दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed