फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The groom's Bolero tractor crashed into a death

दूल्हे की बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई, एक की मौत

Mon, 27 Apr 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
The groom's Bolero tractor crashed into a death
कोतवाली क्षेत्र के  बांदा-सागर मार्ग पर बारात के साथ जा रही दूल्हे की बोलेरो बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। राहगीर समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। बारात की खुशियां मातम में बदल गईं। सीएचसी में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रविवार को गांव भेवली निवासी यासीन के पुत्र दानिश की बारात थाना ललौली क्षेत्र के कस्बा बहुआ जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर के पास बोलेरो बाइक सवार को बचाने के चक्कर मेें ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के बहनोई घसीटे (52) पुत्र इमामबख्श निवासी भेवली की मौत हो गई। जब की दूल्हा उसकी बहन आसमां पत्नी घसीटे, भांजी जूली, जोया, भांजा सद्दाम,  बाराती बाबूलाल, हामिद निवासी भेवली व राहगीर कोतवाली क्षेत्र के गांव जबरापुर निवासी सूर्य कुमार शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कोतवाल आरएस सोनकर ने राहगीरों की मदद से सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया है। यहां डाक्टरों ने घसीटे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ सीएचसी पहुंच गई। यहां कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डाक्टरों ने बताया कि अन्य लोग घायल खतरे के बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed