फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The government is dividing people along caste lines

Fatehpur News: जात-पात में बांट रही सरकार, किसान की पहचान किसान

Mon, 26 Oct 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The government is dividing people along caste lines
फोटो-16-राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत करते किसान। संवाद
असोथर। नगर पंचायत की गल्ला मंडी समिति में रविवार को भाकियू महात्मा टिकैत गुट की महापंचायत हुई। इसमें किसान समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान ने कहा कि सरकार लोगों को जात-पात के नाम पर बांट रही है। उन्होंने जोर दिया कि किसान की कोई जाति नहीं होती, उसकी पहचान केवल किसान होती है।
विज्ञापन

तालान ने किसानों से जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए संगठित होना आवश्यक है। जब तक किसान अपनी आवाज नहीं उठाएंगे, समस्याओं का समाधान मुश्किल है। महापंचायत का संचालन किसान नेता लक्ष्मी चंद्र आर्य ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रामदत्त मिश्रा, जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष रिंकी जायसवाल समेत अनेक पदाधिकारी और हजारों किसान मौजूद रहे।

फोटो-16-राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत करते किसान। संवाद

फोटो-16-राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed