फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The girl found hanging from the noose died during treatment

Fatehpur News: फंदे से लटकी मिली ने युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Sun, 04 May 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The girl found hanging from the noose died during treatment
खागा। हसनपुर अकोड़िया में एक मई को फंदे से लटकी मिली युवती की शनिवार सुबह हैलट कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर आए परिजनों ने कोतवाली में एक युवक के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि युवक ने हत्या की है।
विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर अकोड़िया गांव की रहने वाली धनपत देवी ने कोतवाली में बताया कि एक मई की शाम वह बकरी चराकर घर लौटी, तो देखा कि गांव का एक युवक उनके घर से निकलकर भाग रहा है। वह युवक के घर पहुंची और उससे घर आने का कारण पूंछा, तो उसने कहासुनी शुरू कर दी और आवाज सुनकर उसका पिता आ गया और उसने गाली-गलौज की। यह देख वह अपने घर लौटी, तो पता चला कि उसकी पुत्री रानी लक्ष्मीबाई (20) दुपट्टे के फंदे से धन्नी के सहारे लटक रही है। यह देख उसने शोर मचाया तो लोग आ गए और उसे नीचे उतारा। बताया कि बेटी ने बताया था कि गांव के युवक ने यह किया है और इतना बताकर बेटी बेहोश हो गई थी। इसके बाद बेटी को हरदों सीएचसी और फिर वहां से सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हैलट कानपुर रेफर किया गया। शनिवार की सुबह कानपुर में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव लौट आए। धनपत देवी ने कोतवाली में युवक व उसके पिता के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इंस्पेक्टर खागा हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि जानकारी पर घटना की जांच कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed