{"_id":"573e247d4f1c1b453aac6f07","slug":"the-first-cut-was-not-indiscriminate-claiming-the-air-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रही अधाधुंध कटौती, दावे हुए हवा हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रही अधाधुंध कटौती, दावे हुए हवा हवाई
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Fri, 20 May 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
चौक में कटिया डालकर की जा रही बिजली चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में बिजली संकट बरकरार है। इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी में दोपहर की कटौती उपभोक्ताओं को झुंझला रही है। गुरुवार को आठ से दस घंटे कटौती उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी। प्रचंड गर्मी में बिजली की अधाधुंध कटौती कम नहीं हो रही है। इसके साथ अब लो वोल्टेज की समस्या उपभोक्ताओं को सता रही है। शहर के आधा दर्जन इलाकों में लो वोल्टेज समस्या से लोग परेशान हैं।
गुरुवार को रोस्टिंग और फाल्ट से कटौती का दंश लोगों को झेलना पड़ा। शांतीनगर उपकेंद्र के अंतर्गत शांतीनगर इलाके में तार टूटने से दिनभर बिजली गुल रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ले वालों ने उपकेंद्र में शिकायत कर दी है। शहर के शादीपुर इलाके में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। लो वोल्टेज की वजह से इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। उप खंड अधिकारी सदर अजीत यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदला दिया है, अब वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी।