फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The final was won by wrestler Anuj Varanasi

बनारस के अनुज पहलवान ने जीता फाइनल मुकाबला

Thu, 14 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
The final was won by wrestler Anuj Varanasi
कनक राय की पुण्य स्मृति में दरियाल मजरा कोर्राकनक में विशाल दंगल के दौरान पहलवानों ने कुश्ती में दांवपेंच दिखाते हुए विरोधियों को पटखनी दी। दंगल देखने के लिए गांव- गांव से लोग पहुंचे और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबला बनारस के अनुज पहलवान ने जीता।
विज्ञापन


 
बुधवार को दंगल में भारत के कोने- कोने से पहलवान पहुंचे। दंगल में महिला पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। कन्नौज से आई ज्योति और दिल्ली की सुमन के बीच मुकाबला कराया गया, जिसमें ज्योति पहलवान ने विजय हासिल की।
विज्ञापन



इसी प्रकार उरौली के रामसेवक और दिल्ली के विजय पहलवान के बीच कुश्ती हुई, जिसमें रामसेवक ने विजय को पटखनी दी।

 
फाइनल मुकाबला बनारस के अनुज और दिल्ली के अरविंद के बीच कराया गया। इसमें अनुज ने दांवपेंच दिखाते हुए जीत हासिल की। विजेता पहलवान को कमेटी के संयोजक बब्लू सिंह 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर सदर विधायक विक्रम सिंह, पूर्वमंत्री अमरजीत सिंह, अरविंद बाजपेयी, ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति, जनमेजय सिंह, भोले सिंह, चेयरमैन बहुआ मुन्ना सिंह भदौरिया, कमेटी के पप्पू सिंह धोबिया, जय करन सिंह, बिल्लो सिंह, महना से शिव प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed