फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The elected president of the lottery is equal vote Tharianv

थरियांव में वोट बराबर होने पर लाटरी से चुने गए अध्यक्ष

Sat, 17 Feb 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sat, 17 Feb 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
The elected president of the lottery is equal vote Tharianv
मलवां साधन सहकारी समिति के चुनाव के बाद मिठाई खिलाते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
साधन सहकारी समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर शनिवार को चुनाव हुए। चुने गए पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। सहकारी समिति थरियांव में प्रत्याशियों को वोट बराबर मिलने पर लाटरी से अध्यक्ष चुना गया। सहकारी संघ कांधी में अरुण कुमार, बकेवर में ललित नारायण, असोथर में राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, मलवां में प्रताप भान सिंह, बहरामपुर में प्रभु दयाल, गाजीपुर में जगदीश प्रसाद गुप्ता और साधन सहकारी समिति शाह में चंद्रभान सिंह को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


 मलवां ब्लॉक के किसान सहकारी समिति मलवां में बोर्ड का गठन किया गया। इसमें सभापति प्रताप भान सिंह, उपसभापति अनुराग सिंह बनाए गए।
इसी प्रकार जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि रमाकांत त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, रमेश, कल्यान सिंह चुने गए। जिला सहकारी संघ के प्रतिनिधि अनुराग, फूलचंद्र, सुरेंद्र चुने गए। क्रय विक्रय संघ के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह व रमेश बने। उपभोक्ता मंडल के प्रतिनिधि राकेश कुमार, परागी व रणविजय सिंह चुने गए।
विज्ञापन


बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार, किसान सहकारी समिति बकेवर में सभापति ललित नारायण मिश्रा, उपसभापति बृजलाल और जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि पदमा देवी, जगदीश सिंह, कामता प्रसाद व राजेंद्र चुने गए। इसी प्रकार क्रय विक्रय के प्रतिनिधि अनिल कुमार, बृजलाल और जिला सहकारी संघ के प्रतिनिधि कामता प्रसाद, राजेंद्र, यजुवेंद्र सिंह, पदमा देवी और केंद्रीय उप भंडार के प्रतिनिधि जयंती देवी वर्मा, विजय बहादुर और पीसीयू लखनऊ के लिए प्रतिनिधि महावीर निर्विरोध रूप से चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


असोथर प्रतिनिधि के अनुसार, साधन सहकारी समिति में राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार भूपेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, आदित्य अग्निहोत्री कृभको के डायरेक्टर, प्रवीण कुमार इफको के डायरेक्टर बनाए गए।


थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार, थरियांव सहकारी संघ के चुनाव में बहरामपुर में अध्यक्ष पद पर प्रभु दयाल लोधी, उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह मनोनीत किए गए। चुनाव के दौरान छह-छह वोट दो प्रत्याशियों को मिले, जिससे लाटरी करानी पड़ी और प्रभु दयाल की जीत हुई। जीत के बाद मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed