फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The dumper hit the bus from behind, the worker died

बस में पीछे से डंपर ने मारी टक्कर, मजदूर की मौत

Tue, 12 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The dumper hit the bus from behind, the worker died
मनोज चौधरी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कल्यानपुर थानेे के बड़ौरी के समीप रविवार की देर रात दो मंजिली बस में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार झारखंड के एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

झारखंड के गढ़ावा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी मनोज चौधरी (21) पुत्र रामझा गुजरात इंडोफिल फैक्ट्री में काम के लिए दो मंजिला बस से जा रहा था।
रात करीब एक बजे बस जैसे ही गोधरौली के समीप पहुंची, तो पीछे से ओवरटेक करने मेें डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीचे फर्श पर लेटे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

साथी मजदूर रितेश ने बताया कि मनोज का एक छोटा भाई गुरुला है। वह पहली बार उनके साथ गुजरात इंडोफिल फैक्ट्री में नौकरी करने जा रहा था।
कल्यानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया घटना देर रात की है। घटना की जानकारी हुई है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed