{"_id":"6990c9e30a4424c0d90098e9","slug":"the-district-has-been-divided-into-three-zones-and-15-sectors-for-the-board-exams-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-149351-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बोर्ड परीक्षा के लिए तीन जोन और 15 सेक्टर में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बोर्ड परीक्षा के लिए तीन जोन और 15 सेक्टर में बंटा जिला
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए जिले में 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए तीन जोन और 15 सेक्टर में जिला बांटा गया है। सभी केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं को सीसीटीवी निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।
परीक्षा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए तीन जोन और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 4067 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। इनमें 2511 माध्यमिक और 1556 बेसिक शिक्षक शामिल हैं। बेसिक शिक्षकों को विशेष रूप से बाह्य कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। प्रत्येक केंद्र पर 117 स्टेटिक और 117 केंद्र प्रभारी मौजूद रहेंगे।
सुरक्षा और निगरानी के लिए आठ सचल दल भी बनाए गए हैं जो परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर परीक्षा का जायजा लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। अधिकांश विद्यालयों ने इसे छात्रों में वितरित कर दिया है।