फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The death of three drawn the Magic

मौत तीनों को खींच लाई मैजिक में

Fri, 17 Jul 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 17 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
The death of three drawn the Magic

स्कूल मैजिक और कार की भिड़ंत के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। करीब घंटे घंटे के दौरान हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। यही वजह थी कि रास्ता खुलने के बाद भी कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

बताया जाता है कि बच्चों को टेनी गांव छोड़कर लौटते वक्त मैजिक के चालक को कई लोगों ने हाथ दिया, लेकिन वह ज्यादातर लोगों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ता गया। इस बीच जब खादी भंडार के सेल्समैन
विज्ञापन

 श्रीनारायण शुक्ला (45) ने हाथ देकर चालक को रुकने का इशारा किया तो वह उन्हें नजरअंदाज नहीं कर पाया। जैसे ही श्रीनारायण मैजिक में सवार हुए  मंझटेनी गांव निवासी धर्मेंद्र (11) पुत्र अरविंद विश्वकर्मा, नई बाजार निवासी आशीष (15) पुत्र हीरालाल साहू भी उस पर चढ गया। चालक ने उन्हें नीचे उतरने को कहा, लेकिन वे मुख्य सड़क तक छोड़ने की बात कह कर बैठे रहे। इस बीच जैसे ही मैजिक हाइवे पर पहुंची भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों का यही कहना था कि तीनों को मौत मैजिक में खींच लाई थी। वहीं शाम करीब छह बजे के बाद जाम खत्म हो गया, लेकिन तब तक दोनों तरफ वाहनों की इतनी लंबी कतार लग गई थी कि कई घंटे तक रास्ता खुलने के बाद भी वाहनों को रेंगते हुए आगे बढ़ना पड़ा। उधर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। वह कार मालिक और उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। सीओ का कहना है कि देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। मृतकों के परिजनों की ओर से त हरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कार मालिक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed