फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The constable recruitment examination will be held at eight centers amidst tight security.

Fatehpur News: कड़ी सुरक्षा के बीच आठ केंद्रों पर होगी आरक्षी भर्ती परीक्षा

Fri, 05 Jun 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The constable recruitment examination will be held at eight centers amidst tight security.
फतेहपुर। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को दो पालियों में होगी। इसके लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड की ओर से केंद्रों पर तैनात सभी कर्मियों के पहचान पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्रों पर बार कोड अंकित किया गया है। इसमें उनकी पूरी जानकारी दर्ज रहेगी। परीक्षा केंद्रों में सत्यापन के बाद ही अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य कर्मियों को प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थी केवल काला या नीला पेन तथा पहचान पत्र ही साथ ले जा सकेंगे। परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी कर्मियों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बोर्ड की ओर से जारी पहचान पत्र रखना अनिवार्य किया गया है। जिले के आठ केंद्रों पर कुल 2,880 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








ये बनाए गए परीक्षा केंद्र

एएस इंटर कॉलेज शांतिनगर, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय आईटीआई रोड, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आईटीआई रोड, राजकीय इंटर कॉलेज जीटी रोड, राजकीय पॉलीटेक्निक नउवाबाग, महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुस्लिम इंटर कॉलेज बिंदकी बस स्टॉप तथा श्री निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज ज्वालागंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed